विज्ञापन
5 years ago
वाशिंगटन:

पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं. आज बड़ी कंपनियों के सीईओ से वे मुलाकात करेंगे. अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और जापान-ऑस्ट्रेलिया के पीएम से मुलाकात का भी कार्यक्रम है. कल QUAD शिखर सम्मेलन में शिरकत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के आमने-सामने मुलाकात होगी. अमेरिका पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय का धन्यवाद. वे हमारी ताकत है. भारतीय समुदाय के लोगों ने दुनियाभर में खुद को प्रतिष्ठित किया है.बता दें कि पीएम मोदी जब वाशिंगटन के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर आए तो वहां भारतीय अमेरिकी उनका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने तिरंगा लहराकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

LIVE UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi In US, Narendra Modi In Washington, PM MOdi America Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com