नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गृह मंत्री पी चिदंबरम की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि चिदंबरम अपने एक पूर्व मुवक्किल पर कथित तौर पर कृपादृष्टि करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। मास्को से स्वदेश वापसी के दौरान सिंह ने कहा, मुझे उस वक्त इस समस्या की जानकारी मिली जब मैं मास्को छोड़ रहा था। मैंने समाचार पत्रों में देखा है और मैंने माननीय गृह मंत्री द्वारा जारी किए गए बयान को भी देखा है लेकिन मुझे उनसे बातचीत करने का अवसर नहीं मिला है। सिंह ने कहा, ... लेकिन उनका वक्तव्य किसी के भी देखने के लिए है और उन्होंने कहा कि जिस तरह का आरोप उनके कंधे पर डाला जा रहा है वह उसके दोषी नहीं हैं। प्रधानमंत्री से चिदंबरम के खिलाफ लगे आरोपों और क्या उन्होंने गृह मंत्री से इस संबंध में बातचीत की है इसके बारे में पूछा गया था। चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक पूर्व मुवक्किल के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला वापस लेने में उसकी मदद की थी। उनका पूर्व मुवक्किल दिल्ली का एक होटल व्यवसायी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चिदंबरम, विपक्षी, पीएम