विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

भारत ने पाकिस्तान के जिस F-16 को मार गिराया, उसका POK में मिला मलबा : सूत्र

भारत ने पाकिस्तान के जिस एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था, उसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक विमान के मलबे पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) में बरामद हुए हैं.

Also Read in
भारत ने पाकिस्तान के जिस F-16 को मार गिराया, उसका POK में मिला मलबा : सूत्र
भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक POK में गिरा विमान का यह मलबा पाकिस्तान के F 16 जेट का है.
नई दिल्ली:

भारत ने पाकिस्तान के जिस एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था, उसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक विमान के मलबे पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) में बरामद हुए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने तस्वीर भी जारी की है, जिसमें विमान के मलबे का जायजा लेते पाकिस्तान के 7 नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के कमांडिंग ऑफिसर्स को दिखाया गया है. एएनआई ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि सोशल मीडिया पर यही तस्वीर वायरल कर इसे भारतीय मिग विमान होने का दावा किया जा रहा है. जबकि इंडियन एयर फोर्स के कई सूत्रों ने बताया कि यह पाकिस्तान के F 16 फाइटर प्लेन की तस्वीरें हैं, जिसे बुधवार को भारत ने मार गिराया. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को दिया गया डीमार्श: भारतीय पायलट को तुरंत और सुरक्षित वापस करें

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने रोकी सझौता एक्सप्रेस, अटारी बॉर्डर पर फंसे 27 यात्री, नहीं पता किधर जाएंगे?

भारत के पायलट को लौटाए पाक
 भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी जेट विमान को भारतीय वायुसेना की ओर से मार गिराए जाने (IAF Air Strike) के बाद एक भारतीय पायलट के लापता होने की बात सामने आई. बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि पायलट उसके कब्जे में है.  जिसके बाद बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.

भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के घायल कर्मी को अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने की निंदा करता है.

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछ

वीडियो- पाक के एक विमान को मार गिराया: एमईए​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Air Force Jet F16, Jet F16, Wreckage Of Pakistani F16, India-Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com