Fuel Price Today : देश में बुधवार यानी 7 अप्रैल, 2021 को पेट्रोल-डीजल के रिटेल दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार आठ दिनों से फ्यूल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन फिलहाल उसका फ्यूल के घरेलू दामों पर असर नहीं दिख रहा है. यहां तक कि इस साल प्रति लीटर पर 4 रुपए से ज्यादा महंगे हो चुके पेट्रोल में 27 फरवरी, 2021 के बाद से एक बार भी बढ़ोतरी नहीं हुई है, हां मार्च में दो बार कटौती जरूर की गई है.
मंगलवार के कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.43 प्रतिशत मजबूत होकर 63.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. हालांकि इसके पहले सोमवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में इसकी कीमत सोमवार को 47 रुपये की गिरावट के साथ 4,467 रुपये प्रति बैरल रह गई थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 47 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,467 रुपये प्रति बैरल रह गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट
पिछली कटौती के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर से घटकर 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.98 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. सभी चारों मेट्रों शहरों में से मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. चेन्नई की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 85.88 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपए और डीजल की कीमत 83.75 रुपए प्रति लीटर है.
कैसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में फ्यूल के दाम
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं