Petrol-Diesel Price : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ोतरी देख रही हैं. पिछले 11 दिनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश में कुल आठ दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं. हालांकि, सोमवार यानी 4 अक्टूबर, 2021 को आज देश में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि इन आठ दिनों में डीजल दो रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 1 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. अभी रविवार को तेल के दाम लगातार चौथे दिन बढ़ाए गए थे. पेट्रोल में 25 पैसे जबकि डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
अगर कच्चे तेल की बात करें तो यह 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है. पिछले कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 77.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. कच्चे तेल की उछलती कीमतों से देश में घरेलू दामों ने जनता की हालत खराब कर दी है. लेकिन दाम ऊंचे होने की एक वजह केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए गए ऊंचे टैक्स भी हैं. आइए एक बार नजर डालते हैं कि अलग-अलग शहरों में आज तेल के क्या भाव चल रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹102.39 प्रति लीटर; डीजल - ₹90.77 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹108.43 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.48 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹103.07 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.87 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 100.01 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹95.31 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.95 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.34 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹110.88 प्रति लीटर; डीजल – ₹99.73 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.69 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹105.24 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.10 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹98.56 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.50 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामदेश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं