विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

कितने सुरक्षित हैं आधार के आंकड़े, संसदीय पैनल ने सरकारी अधिकारियों से पूछे सवाल

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आंकड़े महफूज हैं और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read in
कितने सुरक्षित हैं आधार के आंकड़े, संसदीय पैनल ने सरकारी अधिकारियों से पूछे सवाल
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: आधार से जुड़े आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर एक संसदीय पैनल ने मंगलवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों से सवाल पूछे. गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति की बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि चूंकि अब आधार को मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है, ऐसे में आंकड़ों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जा रही है. बैठक में मौजूद एक सदस्य ने यह जानकारी दी.
यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने के मामले पर RBI ने दिया यह बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में गृह सचिव राजीव गौबा, यूआईडीएआई के महानिदेशक और कुछ अन्य सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए.

VIDEO : आधार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की मियाद बढ़ी
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आंकड़े महफूज हैं और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com