अहमदाबाद:
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान जाने का न्योता मिला है। यह न्योता उन्हें पाकिस्तान से आए उद्योगपतियों ने दिया है। कराची से आए उद्योगपतियों के इस समूह ने मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कारोबार को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। उद्योगपतियों के समूह ने गुजरात में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सरहाना की और साथ ही गुजरात के बिजनेस मॉडल पर चर्चा करने की इच्छा जाहिर की।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, व्यापार, न्योता