विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

जैश की समुद्री साजिश को विफल करने के लिए नौसेना तैयार: एडमिरल सिंह 

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक समुद्री शाखा लोगों को हमले करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है.

Also Read in
जैश की समुद्री साजिश को विफल करने के लिए नौसेना तैयार: एडमिरल सिंह 
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह
पुणे:

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक समुद्री शाखा लोगों को हमले करने के लिए प्रशिक्षित कर रही है किंतु भारतीय नौसेना इस तरह के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तटीय सुरक्षा से जुड़े सभी पक्ष सुनिश्चित कर रहे हैं कि समुद्र से कोई घुसपैठ न हो. उन्होंने कहा, ‘हमें खुफिया (सूचना) मिली हैं कि जैश-ए-मोहम्मद की एक ‘अंडरवाटर विंग' को जल क्षेत्र से हमले करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है और यह एक बदलाव है.'  

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद नौसेना हाई अलर्ट पर

एडमिरल सिंह ने कहा, ‘लेकिन हम इस तरह के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.' उनसे आतंकवाद के बदलते स्वरूप और उससे निपटने के लिए नौसेना की तैयारी के बारे में सवाल पूछा गया था. नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘भारतीय नौसेना, समुद्री पुलिस, राज्य सरकारें और अन्य हितधारक यह सुनिश्चित कर रहे है कि समुद्र से घुसपैठ नहीं हो.' 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navy Chief Admiral Karambir Singh, Jaish-e-Mohammad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com