विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

'ये राजनीतिक पराकाष्ठा है', अमित शाह के दौरे पर भड़के BJP के साथी दल के मुजफ्फर बेग, कहा- तभी नहीं पहुंच रहा DDC का फंड

NDTV से बात करते हुए बेग ने मौजूदा वित्त वर्ष में फंड का इस्तेमाल नहीं होने पर भी चिंता जताई और कहा कि अब साल खत्म होने जा रहा है, इसलिए फंड का तुरंत इस्तेमाल होना चाहिए, वरना ये बर्बाद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये गतिविधि तीन-चार महीने पहले हो जानी चाहिए थी.

मुजफ्फर बेग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधि को धीरे-धीरे शुरू करने की जरूरत है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स (Peoples Conference) के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग (Muzzafar Hussain Baig) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के जम्मू-कश्मीर दौरे पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनका दौरा राजनीति की पराकाष्ठा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों की बढ़ी हुई राजनीतिक गतिविधियों के कारण ही जिला विकास परिषद (DDC) के फंड नीचे नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि अधिकारी केवल मंत्रियों के दौरे मैनेज करने और उनसे मिलने में व्यस्त हैं और विकास का काम नहीं कर रहे हैं.

NDTV से बात करते हुए बेग ने मौजूदा वित्त वर्ष में फंड का इस्तेमाल नहीं होने पर भी चिंता जताई और कहा कि अब साल खत्म होने जा रहा है, इसलिए फंड का तुरंत इस्तेमाल होना चाहिए, वरना ये बर्बाद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये गतिविधि तीन-चार महीने पहले हो जानी चाहिए थी.

बेग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिविधि को धीरे-धीरे शुरू करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक हलचल को जोर से धक्का देकर शुरू नहीं किया जा सकता क्योंकि अब राजनीतिक लोग आतंकियों के निशाने पर हैं.

अनुच्छेद 370 हटने और नागरिकों की हत्या के बीच पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर अमित शाह, जानें- पूरा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू बनाम मुस्लिम में भारत को विभाजित करना चाहते हैं, वही लोग  हाल में हुई हत्याओं के पीछे हैं लेकिन भगवान का शुक्र है कि भारत ने जिम्मेदाराने तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बेग ने युवाओं से हिंसा छोड़ने की भी अपील की. उन्होंने कहा, "मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि इस हिंसा या हत्या से कुछ हासिल नहीं हो सकता." उन्होंने कहा कि हमें युवाओं को मुख्यधारा में शामिल करने की जरूरत है ताकि उनका गुस्सा हिंसा में न बदल सके.

उन्होंने पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स में शामिल होने पर कहा कि उनका इस दल से पुराना रिश्ता है. बेग ने कहा कि उनकी पत्नी डीडीसी अध्यक्ष हैं और बदलाव लाने के लिए सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स में में शामिल हुई हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे मुजफ्फर हुसैन बेग इसी साल मार्च में अपनी पत्नी समेत अपने भतीजे सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स में में शामिल हो गए थे. 

Amit Shah Birthday: ड्राइंग रूम में लगाई है चाणक्य की तस्वीर, 3.5 दशक से कर रहे BJP का चुनाव प्रबंधन, गुजरात में ऐसे तोड़ी थी कांग्रेस की कमर

बेग ने आरोप लगाया कि दिल्ली को ये समझ नहीं आ रहा है कि कश्मीर के साथ क्या करना चाहिए? यहां यह बताना जरूरी है कि बीजेपी बेग की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेन्स और जम्मू-कश्मीर के दूसरे राजनीतिक दल अपनी पार्टी को समर्थन देती रही है लेकिन दोनों एक-दूसरे का खंडन कर रहे हैं.

वीडियो: जम्‍मू-कश्‍मीर दौरे पर अमित शाह, ये है पूरा कार्यक्रम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Muzaffar Hussain Baig, Peoples Conference, Amit Shah J&K Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com