New Delhi:
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पिछले 40 महीनों में प्रधानमंत्री को 110 खत लिखे हैं याना कि हर दस दिन में एक खत और खत में किसी न किसी तरह की मांग होती है। कभी प्रदेश के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये की मांग तो कभी मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग। बुधवार को लिखे अपने खत में मायावती ने कहा है कि उन्होंने मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए यह खत लिखा है। मुसलमानों के लिए जो मदद केंद्र सरकार को देनी है वह अभी तक नहीं दी गई है हालांकि मायावती के विरोधियों ने उनके लगातार खत लिखने के मामले पर कहा है कि ये खत नहीं लेटर बम हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये खत सियासी हथियार से ज्यादा कुछ नहीं हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मायावती, खत, प्रधानमंत्री