पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि (Petrol-Diesel Price) कर दी गई है और कुल 137 दिनों के बाद इनके दाम बढ़ाए गए हैं. मंगलवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Delhi) 96.21 रुपये हो गई है. जबकि डीजल (Diesel Price Delhi) 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. महंगाई को लेकर सपा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि महंगाई तो हमेशा ही बढ़ती है पर चुनाव के डर के मारे ये रुके हुए थे. सरकार की नीति रही है जब-जब चुनाव हो महंगाई ना बढ़ाई जाए. जब चुनाव आते हैं तो ये ध्यान रखते हैं कि नियंत्रण रखें. चुनाव खत्म हो जाते हैं तो महंगाई फिर बढ़ाने लगते. जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा इन्हें मतलब नहीं. जनता पूरी तरह दुखी और पीड़ित है.
खुदरा महंगाई आठ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंची, थोक महंगाई में भी उछाल
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि तेल के दाम बढ़ने का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. इस पर उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में कहा गया है कि राजा कोई गलती नहीं करता. ये तो अपराध कर रहे हैं, सरासर गलत बोल रहे हैं. पहले ये हर रोज कीमतें बढ़ाते थे, फिर बीच में रोक दिया था चुनावों की वजह से. अब चुनाव खत्म हो गया तो एलपीजी समेत सबके रेट बढ़ा दिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजद के नेता मनोज झा ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है. ये 5000 रुपये लीटर पेट्रोल भी कर देंगे तो उन्हें पता है वोट कैसे लेना है. जनता त्राहिमाम त्राहिमाम करती रहेगी. सरकार कहती है पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रण में नहीं हैं तो फिर चुनाव जब चल रहा तो इस पर नियंत्रण कैसे था. झूठ बोलने की भी सीमा होती है. मैं तो कह रहा हूं एक साथ बढ़ाइए. मैं तो उन्हें ढूंढ रहा हूं तो सिलेंडर की डमी लेकर घूमा करते थे. उन्हें वापस लाइये अब.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं