इलाहाबाद:
इलाहाबाद हाइकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को मनरेगा यानी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर नोटिस भेजा है। ये नोटिस हाइकोर्ट में सचिदानंद गुप्ता नाम के एक शख्स की तरफ से दाखिल पीआईएल पर भेजा गया है। इस जनहित याचिका में यह मांग की गई है कि मनरेगा में चल रहे भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो। हाल के दिनों में इस मुद्दे पर यूपी में भरपूर हंगामा होता रहा है। ग्रामीण रोजगार मंत्री जयराम रमेश और यूपी की मुख्यमंत्री मायावती के बयान इस सिलसिले में आते रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी को है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मनरेगा, इलाहाबाद हाईकोर्ट, नोटिस