विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2020

मध्यप्रदेश : तीन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 19 को, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों का झुकाव बीजेपी की तरफ

बीजेपी और कांग्रेस के पर्यवेक्षक भोपाल पहुंचे, राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों को बीजेपी कार्यालय ले गए

मध्यप्रदेश : तीन सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 19 को, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों का झुकाव बीजेपी की तरफ
सीएम शिवराज सिंह चौहान, पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर के साथ बीजेपी के नेता व बसपा विधायक राम बाई.
भोपाल:

मध्यप्रदेश में 19 जून को होने वाले तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पार्टी महासचिव बैजयंत जय पांडा बुधवार को भोपाल पहुंच गए. वहीं, कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश के नए प्रभारी मुकुल वासनिक भी मध्यप्रदेश पहुंच गए हैं. वासनिक ने कांग्रेस के विधायकों के साथ बुधवार को बैठक की.

दूसरी तरफ राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ आज सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक बीजेपी कार्यालय में पहुंचे. बीएसपी विधायक रामबाई, संजीव सिंह कुशवाह, सपा विधायक राजेश शुक्ला निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा और सुरेंद्र सिंह शेरा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. माना जा रहा है कि यह चारों विधायक बीजेपी प्रत्याशियों को समर्थन देंगे.  

बीजेपी को अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत के लिए 104 वोट चाहिए. फिलहाल उसके पास 107 वोट हैं. एक सीट पर जीत हासिल करने के लिए 52 वोटों की जरूरत है. इस हिसाब से कांग्रेस को तीसरी सीट मिलने की पूरी संभावना है. दिग्विजय सिंह कांग्रेस से पहली वरीयता और फूल सिंह बरैया दूसरे उम्मीदवार हैं.

बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रो सुमेर सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Rajya Sabha Elections, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com