- कुमार विश्वास ने ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
- अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की कविता
- कविता के जरिये नेताओं पर साधा निशाना
पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का फूट पड़ा. उन्होंने एक बार फिर राजनेताओं पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता साझा की है. कुमार विश्वास ने लिखा है, 'देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें? इसी कश्मकश में हर जीती बाज़ी हारी जाती है, एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे ? कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है'. आपको बता दें कि पिछले दिनों जब पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की अंतिम यात्रा में शामिल बीजेपी के कुछ नेताओं और मंत्रियों के हंसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो इन तस्वीरों को देखकर कुमार विश्वास (kumar vishwas) भड़क गए थे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के ठहाके लगाने की तस्वीर वाली पोस्ट पर भड़ास निकाली.
“देश बनाएँ या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें ?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 24, 2019
इसी कश्मकश में हर जीती बाज़ी हारी जाती है !
एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे ?
कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है..!”
इंदौर में माय एफएम द्वारा आयोजित कवि-सम्मेलन में हज़ारों-हज़ार श्रोताओं की उपस्थिति में जयघोष! ????????????️ pic.twitter.com/tCvJAmKb5t
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
कुमार विश्वास (kumar vishwas) ने ट्वीट किया-प्रधानमंत्री @narendramodi जी ! क्या ज़रूरी है कि ऐसे मंत्रीगण जांबाज़ शहीदों के शवों पर ठहाके लगाने के लिए भेजे ही जाएं ? आप इन नमूनों से कहिए अपने सरकारी बंगलों में मगन रहें, देश अपने शौर्य शहीदों का शोक स्वाभिमान के साथ स्वयं मना लेगा. दरअसल, मंत्री सत्यपाल सिंह मेरठ के शहीद अजय कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. इस दौरान वह बगल बैठे एक नेता के साथ ठहाके लगाते कैमरे में कैद हुए. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिस पर केंद्रीय मंत्री को काफी आलोचना झेलनी पड़ी. शहीद अजय कुमार के घर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी, जब जूते पहनकर बैठने पर शहीद के परिवारवालों ने नाराजगी जाहिर की थी. बाद में बीजेपी के नेताओं को माफी भी मांगनी पड़ी थी.
वीडियो- सिटी सेंटर: शहीद के घर राहुल-प्रियंका और पाकिस्तानी कैदी की हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं