Bangalore:
विदेशमंत्री एसएम कृष्णा के लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम है। अवैध खनन मामले में दी गई एसएम कृष्णा की याचिका पर गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इस याचिका में कृष्णा ने गुजारिश की है कि उनके खिलाफ दायर उस मुकदमे को खारिज किया जाए जिसमें उन पर मुख्यमंत्री रहने के दौरान अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इसी दौरान कृष्णा के दमाद के बड़े पैमान पर संपत्ति बनाने के भी आरोप लगते रहे हैं जिसे कृष्णा ने बेबुनियाद आरोप बताएं हैं। लोकायुक्त पुलिस ने कृष्णा समेत दो और पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद 9 दिसंबर को विदेश मंत्री ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विदेशमंत्री, एसएम कृष्णा, याचिका, सुनवाई