विज्ञापन
This Article is From May 23, 2016

कांग्रेस, बीजेपी के बीच है पति-पत्नी जैसा रिश्‍ता, दोनों जनता को मूर्ख बना रहे : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस, बीजेपी के बीच है पति-पत्नी जैसा रिश्‍ता, दोनों जनता को मूर्ख बना रहे : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
पणजी: बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि दोनों बड़े राजनीतिक दलों में ‘पति-पत्नी’ जैसा रिश्ता है और वे लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये केजरीवाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों पार्टियों में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है। मिस्टर एंड मिसेज भाजपा-कांग्रेस। वे घर में लड़ने वाले पति और पत्नी के जैसे हैं। वे दोनों एक-दूसरे के राज जानते हैं।'

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बताया, 'भाजपा कांग्रेस के राज जानती है और कांग्रेस भाजपा के। किसी ने मुझे बताया कि गोवा में (रक्षा मंत्री) मनोहर पर्रिकर के पास कांग्रेस नेताओं की कई फाइलें थीं, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।’उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वे जनता को मूर्ख बना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा और कांग्रेस ने साथ मिल कर लोगों को लूटा। दोनों पार्टियां माफिया हैं और वे माफिया राज चला रहे हैं।' केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के बीच देश में पांच-पांच साल तक सरकार चलाने का अलिखित समझौता होने का भी आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि 'टिकट' पाने के लिए आप से जुड़ने की कोशिश करने वालों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
कांग्रेस, बीजेपी के बीच है पति-पत्नी जैसा रिश्‍ता, दोनों जनता को मूर्ख बना रहे : अरविंद केजरीवाल
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com