Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई जबकि इस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये . इस दौरान कुल 15188 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया. स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की भी कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई. राज्य में मृतकों की संख्या 1078 पर स्थिर रही. इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटों में 61 नये मरीज सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 119116 हो गयी है.
राज्य में अब तक 117574 मरीज ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 464 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले चौबीस घंटों में कुल 9652 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 61 संक्रमित पाये गये. इन संक्रमितों में रांची के 45, धनबाद के पांच और पूर्वी सिंहभूम और बोकारो के तीन-तीन लोग हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी ओर कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में पिछले 24 घंटों में 15188 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया जबकि 33520 के टीकाकरण का लक्ष्य था . टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजीत प्रसाद ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह रही कि आज भी किसी भी मामले में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रेफरल अस्पताल की सेवा नहीं लेनी पड़ी.
राज्य में मंगलवार तक कुल 349819 स्वास्थ्यकर्मियों के लक्ष्य के बदले कुल 140114 को ही टीका दिया जा सका है जो अब तक के लक्ष्य का महज 40 प्रतिशत है. इस दौरान प्रतिकूल गंभीर प्रभाव के 251 सामने आये हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं