विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने नारे लॉन्च किए

भाजपा के नारे 'झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा' और 'चलो चलें मोदी के साथ', कांग्रेस ने प्रचार वीडियो को जारी किया

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने नारे लॉन्च किए
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला शुरू हो गया है.
रांची:

झारखंड में पहले चरण के लिए प्रचार विधिवत रूप से रविवार से शुरू होगा. अब तक के राजनीतिक घटनाक्रम से जहां भाजपा चुनाव मैदान में पहली बार बिना किसी सहयोगी के जा रही है वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन के अलावा भाजपा को रोकने के लिए बाबूलाल मरांडी के अलावा सुदेश महतो की आजसू भी मैदान में है.

चुनाव में परंपरागत प्रचार के अलावा इस बार भाजपा को ख़ासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से सोशल मीडिया पर भी चुनौती मिल रही है. जहां भाजपा ने शुक्रवार को 'झारखंड पुकारा भाजपा दोबारा' नारे के साथ अपने पहले प्रचार विडियो को जारी किया जिसमें एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रमुखता दी गई है, ये कहते हुए कि 'चलो चलें मोदी के साथ.'

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार को प्रचार वीडियो को जारी किया जिसमें बुलंद झारखंड के लिए पार्टी उमीदवारों के लिए वोट मागे गए हैं. इस वीडियो में स्थानीय नेता से ज़्यादा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जगह दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Assembly Elections 2019, JharkhandElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com