विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

रवीश कुमार और अभिसार शर्मा को भद्दे मैसेज भेजने के मामले में कार्रवाई के निर्देश

माोबाइल पर जानी मानी हस्तियों, जिनमें एनडीटीवी के रवीश कुमार और अभिसार शर्मा जैसे कई पत्रकार भी शामिल हैं, उन्हें भद्दे मैसेज भेजे जाने के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

रवीश कुमार और अभिसार शर्मा को भद्दे मैसेज भेजने के मामले में कार्रवाई के निर्देश
टेलीकॉम ऑपरेटर को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है
नई दिल्ली:

माोबाइल पर जानी मानी हस्तियों, जिनमें एनडीटीवी के रवीश कुमार और अभिसार शर्मा जैसे कई पत्रकार भी शामिल हैं, उन्हें भद्दे मैसेज भेजे जाने के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक कंट्रोलर ऑफ़ कम्यूनिकेशन एकाउंट्स, उत्तराखंड ने लिखित आदेश जारी कर संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर से कार्रवाई करने को कहा है. साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर से ऐक्शन टेकेन रिपोर्ट भी मांगी है. ऑपरेटर से भद्दे और धमकाने वाले मैसेज भेजने वालों की पूरी जानकारी और कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है. टेलीकॉम ऑपरेटर को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है. इसके अलावा डीजीपी, सीपी और टेलीकॉम सचिव को भी सूचना देनी है. कंट्रोलर ऑफ़ कम्यूनिकेशन एकाउंट्स ने परेशान ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन का सुझाव भी दिया है. 

रवीश कुमार को जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि पिछले दिनों एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है. सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था. उन्हें पहले भी कई बार ऐसी धमकी मिलती रही है. अब फिर भद्दे और धमकाने वाले मैसेज भेजे जा रहे हैं. कई महिला पत्रकारों को भी इस तरह के मैसेज भेजने का मामला सामना आया है और सोशल मीडिया में इसको लेकर बहस छिड़ी है.  

सिन्धु सूर्यकुमार के नाम रवीश कुमार का पत्र 

VIDEO : रवीश कुमार को जान से मारने की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravish Kumar, Ravish Kumar Abusing, Abhisar Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com