विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

भारत, ब्रिटेन चाहते हैं कि कोविड-19 के टीके की प्रभावित देशों तक पहुंच सुनिश्चित हो : डोमिनिक राब

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन गठजोड़ का गौरवपूर्ण उदाहरण कोविड-19 है और दोनों देश चाहते हैं कि इस वायरस की रोकथाम करने वाले टीके का इस महामारी की चपेट में आए देशों तक पहुंच और समान वितरण सुनिश्चित हो सके .

भारत, ब्रिटेन चाहते हैं कि कोविड-19 के टीके की प्रभावित देशों तक पहुंच सुनिश्चित हो : डोमिनिक राब
डोमिनिक राब ने स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन गठजोड़ का गौरवपूर्ण उदाहरण कोविड-19 है और दोनों देश चाहते हैं कि इस वायरस की रोकथाम करने वाले टीके का इस महामारी की चपेट में आए देशों तक पहुंच और समान वितरण सुनिश्चित हो सके . ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की . बैठक के बाद डोमिनिक राब ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, एस्ट्राजेनिका और सेरम इंस्टीट्यूट इंडिया टीका के मोर्चे पर करीबी रूप से काम कर रहे हैं और संस्थान अब अगले वर्ष के अंत तक आक्सफोर्ड टीके की एक अरब खुराक तैयार करने की योजना बना रहा है .

उन्होंने कहा कि इसमें से बहुत अधिक निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों के लिये है . राब ने कहा , ‘‘ ब्रिटेन और भारत दुनिया में लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिये मिलकर काम कर रहे हैं . हम इन टीकों का लाभ केवल अपने लोगों के लिये ही नहीं बल्कि इसकी चपेट में आए और गरीब देशों तक इनकी पहुंच और समान वितरण सुनिश्चित करना चाहते हैं . ''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British, Foreign Secretary, Dominic Raab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com