सरकार ने इन 59 चीनी Apps पर लगाई पाबंदी, यहां देखें पूरी LIST

सरकार ने जिन ऐप्स को ब्लॉक किया है उनमें टिकटॉक (TikTok), शेयरइट (Shareit), यूसी ब्राउजर (UC Browser), हैलो (Helo), लाइकी (Likee), क्लब फैक्ट्री (Club Factory), मुख्य रूप से शामिल हैं.

सरकार ने इन 59 चीनी Apps पर लगाई पाबंदी, यहां देखें पूरी LIST

नई दिल्ली:

भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टिकटॉक(TikTok) और यूसी ब्राउजर (UC Browser) समेत 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि ये ऐप सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं. सरकार ने जिन ऐप्स को ब्लॉक किया है उनमें टिकटॉक (TikTok), शेयरइट (Shareit), यूसी ब्राउजर (UC Browser), हैलो (Helo), लाइकी (Likee), क्लब फैक्ट्री (Club Factory), मुख्य रूप से शामिल हैं. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया 'उपलब्ध सूचना के अनुसार, ये ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता,सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं.' इस  वजह से इन ऐप्स पर बैन लगाया गया है.

चीन बॉर्डर पर तैनात भारतीय जवान ने देशवासियों से की यह अपील

बता दें कि 15-16 जून की दरमियानी रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में कर्नल समेत भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा पर तनातनी जारी है.

सरकार ने इन 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक किया है... 

1. TikTok (टिकटॉक) 
2. Shareit (शेयरइट)
3. Kwai (क्वाई)
4. UC Browser (यूसी ब्राउजर)
5. Baidu map (बायडू मैप)
6. Shein (शीन)
7. Clash of Kings (क्लैश ऑफ किंग्स)
8. DU battery saver (डीयू बैटरी सेवर)
9. Helo (हेलो)
10. Likee (लाईकी)
11. YouCam makeup (यूकैम मेकअप)
12. Mi Community (एमआई कम्यूनिटी)
13. CM Browers (सीएम ब्राउजर्स)
14. Virus Cleaner (वायरस क्लीनर)
15. APUS Browser (एपीयूएस ब्राउजर)
16. ROMWE (आरओएमडब्ल्यूई)
17. Club Factory (क्लब फैक्ट्री)
18. Newsdog (न्यूज डॉग)
19. Beutry Plus (ब्यूटी प्लस)
20. WeChat (वीचैट)
21. UC News (यूसी न्यूज)
22. QQ Mail (क्यूक्यू मेल)
23. Weibo (वीबो)
24. Xender (जेंडर)
25. QQ Music (क्यूक्यू म्यूजिक))
26. QQ Newsfeed (क्यूक्यू न्यूजफीड)
27. Bigo Live (बीगो लाइव)
28. SelfieCity (सेल्फीसिटी)
29. Mail Master (मेल मास्टर)
30. Parallel Space (पैरेलल स्पेस)
31. Mi Video Call – Xiaomi (एमआई वीडियो कॉल - शाओमी)
32. WeSync (वीसिंक)
33. ES File Explorer (ईएस फाइल एक्सप्लोरर)
34. Viva Video — QU Video Inc (वीवा वीडियो - क्यूयू वीडियो इंक)
35. Meitu (मीतू)
36. Vigo Video (वीगो वीडियो)
37. New Video Status (न्यू वीडिये स्टेटस)
38. DU Recorder (डीयू रेकॉर्डर)
39. Vault- Hide (वॉल्ट - हाइड))
40. Cache Cleaner DU App studio (कैशे क्लीनर डीयू ऐप स्टूडियो)
41. DU Cleaner (डीयू क्लीनर)
42. DU Browser (डीयू ब्राउजर)
43. Hago Play With New Friends (हागो प्ले विद फ्रेंड्स)
44. Cam Scanner (केम स्कैनर)
45. Clean Master - Cheetah Mobile (क्लीन मास्टर - चीता मोबाइल)
46. Wonder Camera (वंडर कैमरा)
47. Photo Wonder (फोटो वंडर)
48. QQ Player (क्यूक्यू प्लेयर)
49. We Meet (वी मीट)
50. Sweet Selfie (स्वीट सेल्फी)
51. Baidu Translate (बायडू ट्रांसलेट)
52. Vmate (वीमेट)
53. QQ International (क्यूक्यू इंटरनेशनल)
54. QQ Security Center (क्यूक्यू सिक्योरिटी क्लीनर)
55. QQ Launcher (क्यूक्यू लॉन्चर)
56. U Video (यू वीडियो)
57. V fly Status Video (वी फ्लाई स्टेटस वीडियो)
58. Mobile Legends (मोबाइल लिजेंड्स)
59. DU Privacy (डीयू प्राइवेसी)

भारत में बसा चीन का यह सैनिक नहीं चाहता दोनों देशों के बीच युद्ध
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com