विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2016

ओडिशा : वनकर्मियों ने ग्रामीणों से वापस लिया अल्‍बाइनो कछुआ, गांव वाले इसे मानते थे भगवान का अवतार

ओडिशा : वनकर्मियों ने ग्रामीणों से वापस लिया अल्‍बाइनो कछुआ, गांव वाले इसे मानते थे भगवान का अवतार
प्रतीकात्मक फोटो
केंद्रपाड़ा (ओडिशा): ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के सुदूरवर्ती गांव में वन कर्मियों ने सोमवार को स्थानीय लोगों से एक दुर्लभ अल्बाइनो कछुआ वापस ले लिया। ग्रामीण इस जलचर जीव को भगवान का अवतार मानकर इसकी पूजा करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्लभ कछुआ अल्बाइनो प्रजाति का है और यह केंद्रपाड़ा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कोरा गांव के एक जलस्रोत में भटककर आ गया था। उत्सुक ग्रामीणों ने इसे देखा और पकड़ लिया। कटक क्षेत्रीय वन खंड के वन संभाग अधिकारी हिमांशु शेखर मुदुली ने बताया कि इसके अपरम्परागत रूप के कारण लोगों ने यह मान लिया कि यह भगवान का अवतार है। गांव के देवता के रूप में उसे स्थापित कर ग्रामीण उसकी पूजा करते थे।

कोरा ग्राम पंचायत के सरपंच हरिहर सामल ने बताया, 'लोगों को जैसे ही इस दुर्लभ कछुए की खबर लगी लोग कल उसकी एक झलक पाने के लिए आने लगे। कई लोगों का मानना था कि यह देव दूत है। लोगों ने इसकी पूजा की। हालांकि बाद में वन कर्मियों ने उन्हें बताया कि एक कछुए को बंधक बनाकर रखना अपराध है। इसलिए देश के कानून के नियमों के मुताबिक लोगों को कछुए को अधिकारियों को सौंपना पड़ा।'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
ओडिशा : वनकर्मियों ने ग्रामीणों से वापस लिया अल्‍बाइनो कछुआ, गांव वाले इसे मानते थे भगवान का अवतार
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com