विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

ED ने महाराष्ट्र में माल्या के 100 करोड़ रुपये का फार्म हाउस जब्त किया

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह संपत्ति मांड्वा फार्म्‍स प्रा. लि. की है जिस पर माल्या का नियंत्रण है. एजेंसी के मुंबई कार्यालय की एक टीम ने गुरुवार को फार्म हाउस पर जब्ती संबंधी आदेश चिपकाया. महाराष्ट्र के रायगढ़ में अलीबाग की इस संपत्ति की पंजीकृत कीमत 25 करोड़ है जबकि बाजार मूल्य 100 करोड़ रूपये से ज्यादा है.

Also Read in
ED ने महाराष्ट्र में माल्या के 100 करोड़ रुपये का फार्म हाउस जब्त किया
विजय माल्‍या (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अलीबाग में शराब कारोबारी विजय माल्या के ''नियंत्रण'' वाले एक फार्म हाउस को उनके खिलाफ धनशोधन आरोपों की जांच के सिलसिले में जब्त कर लिया. एजेंसी ने पिछले सितंबर में बीच के पास 17 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस को धनशोधन निवारण कानून के प्रावधानों के तहत अस्थाई रूप से जब्त किया था. प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल में वहां रह रहे लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया था.

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह संपत्ति मांड्वा फार्म्‍स प्रा. लि. की है जिस पर माल्या का नियंत्रण है. एजेंसी के मुंबई कार्यालय की एक टीम ने गुरुवार को फार्म हाउस पर जब्ती संबंधी आदेश चिपकाया. महाराष्ट्र के रायगढ़ में अलीबाग की इस संपत्ति की पंजीकृत कीमत 25 करोड़ है जबकि बाजार मूल्य 100 करोड़ रूपये से ज्यादा है. इसमें कहा गया है कि मांड्वा फार्म्‍स प्रा. लि. ने अस्थाई जब्ती के ईडी के आदेश के खिलाफ अपीलीय प्राधिकरण में अपील की थी. प्राधिकरण ने दो दिन पहले ही आवेदन को खारिज कर दिया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alibagh, Vijay Mallya, Vijay Mallya Farm House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com