विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

नीरव मोदी पर कसा शिकंजा: 9 लग्ज़री कारें जब्‍त और 7 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के 7 करोड़ 80 लाख के और मेहुल चौकसी ग्रुप के 86 करोड़ 72 लाख रुपये के शेयर म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिए हैं.

नीरव मोदी पर कसा शिकंजा: 9 लग्ज़री कारें जब्‍त और 7 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज
प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की नौ कारें जब्‍त की
  • मेहुल चौकसी ग्रुप के 86 करोड़ 72 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज
  • पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला
  • नीरव मोदी और उनकी कंपनियों की 9 महंगे कार जब्त
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में देश के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को नीरव मोदी और उनकी कंपनियों की 9 महंगे कार जब्त किए हैं. इन गाड़ियों में एक रॉल्स रॉयस घोस्ट, दो मर्सिडीज़ बेंज, एक पोर्श पैनमेरा, होंडा की 3 गाड़ियां, एक फॉर्चूनर और एक टोयोटा इनोवा है. प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के 7 करोड़ 80 लाख के और मेहुल चौकसी ग्रुप के 86 करोड़ 72 लाख रुपये के शेयर म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिए हैं. 

PNB घोटाला: मेहुल चोकसी और नीरव मोदी की कंपनियों में चॉल में रहने वाले भी डायरेक्टर!

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में उसने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी समूहों के 94.52 करोड़ रुपये कीमत के म्यूच्यूअल फंड्स और शेयर फ्रीज किये हैं.

नीरव मोदी को लेकर राहुल गांधी का तंज, कहा- ‘जादूगर’ पीएम मोदी लोकतंत्र को भी ‘गायब’ कर सकते हैं

चोकसी नीरव मोदी के मामा हैं और गीतांजलि समूह तथा अन्य आभूषण ब्रांड के प्रमोटर हैं. केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह अपने छापों के दौरान बरामद नीरव मोदी की नौ लक्जरी कारें भी जब्त कर ली हैं.

VIDEO: नीरव मोदी और उनकी कंपनियों की 9 लग्ज़री कारें जब्‍त

पीएनबी के साथ हुई 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी तथा उनके फर्मों के खिलाफ जांच चल रही है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirav Modi, Enforcement Direcorate, Mehul Choksi, PNB Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com