Dengue Cases in Delhi: राजधानी में COVID-19 के केस जरूर घटने लगे है, लेकिन डेंगू(Dengue) ने पांव पसार लिए हैं. डेंगू से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी हो रही है. गंगा राम हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पूजा खोसला ने बताया कि राजधानी में डेंगू के केस पिछली दो से तीन साल के मुकाबले इस बार ज्यादा आ रहे हैं. पिछले महीने के मुकाबले अब डेंगू के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. वहीं डेंगू से होने वाली मौतों में भी इजाफा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 1170 नए केस सामने आए हैं, वहीं कुल संख्या 2700 से ज्यादा हो चुकी है. मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी के कारण सोमवार को राजधानी में तीन और मौतें हो गईं, जिसके कारण डेंगू से मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई.
दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के करीब 1,200 मामले सामने आए, 4 साल में सबसे ज्यादा
डॉ खोसला ने बताया, "ऐसा कई कारणों से हुआ है, खासकर कोविड से जुड़े प्रतिबंधों के हटाने के कारण लोग फिर से सामान्य जीवन में लौटने लगे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं, सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जमा होने लगी है, लोग अब इसे हल्के में ले रहे हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "सर्दी बढ़ने के साथ साथ डेंगू के केसों में कमी आने की संभावना है. सबसे पहले उत्तरप्रदेश में ज्यादा केस देखने को मिले, अब एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू के केस बढ़ रहे हैं. अगर समय पर एक्शन न लिया गया, तो डेंगू के केस बढ़ सकते हैं और रोजाना 100 केस तक देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 20 प्रतिशत गंभीर और 10 प्रतिशत आईसीयू वाले मरीज होंगे. दिल्ली में कोविड के मरीज अब कम हो गए है, लिहाजा उस अस्पताल में उन बेड्स का इस्तेमाल डेंगू मरीजों के लिए किया जा रहा है."
डेंगू पर सख्त केंद्र सरकार ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजी हाई लेवल टीम
दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 1200 से ज्यादा मामले
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से हाल ही जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 30 अक्टूबर तक डेंगू के 1537 मामले सामने आए. यह आंकड़ा साल 2018 के बाद इस अवधि में सबसे ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में से 1196 मामले तो एक से 30 अक्टूबर के बीच के ही थे, 23 अक्टूबर तक कुल 1006 मामले थे, जबकि आखिरी हफ्ते में 530 से ज्यादा मामले दर्ज हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं