दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने पश्चिमी दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल (Bal Bharati Public School) पीतमपुरा की मान्यता रद्द कर दी है. राज्य सरकार ने स्कूल से मान्यता वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है. स्कूल की मान्यता रद्द करने का आदेश दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने जारी किया है. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक 'स्कूल लगातार शिक्षा निदेशालय के कानूनी निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था'.
स्कूल पर आरोप है कि निदेशालय के निर्देशों के विरुद्ध जबरदस्ती फीस बढ़ाई जा रही थी. स्कूल शिक्षा के जरिए मुनाफाखोरी कर रहा था और गैर जरूरी/ गैरकानूनी फीस वसूल कर अभिभावकों का शोषण कर रहा था.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
2021-22 का सेशन कंप्लीट होने के बाद अभिभावकों की सहमति पर स्कूल के सभी बच्चे पास के चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्कूल या सरकारी स्कूल में ट्रांसफर किए जाएंगे. पहले से भुगतान किए गए फीस का एडजस्टमेंट किया जाएगा. सेशन 2022-23 के लिए बाल भारती स्कूल में कोई एडमिशन नहीं होगा.
स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में एडजस्ट किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं