Delhi Election Results: अलका लांबा, अमानतुल्लाह और आदर्श शास्त्री समेत पिछड़ते दिख रहे हैं ये दिग्गज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर आगे बने हुए हैं.

Delhi Election Results: अलका लांबा, अमानतुल्लाह और आदर्श शास्त्री समेत पिछड़ते दिख रहे हैं ये दिग्गज

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा.

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम (Delhi Election Result 2020) के लिए मतगणना जारी है. अभी तक के आकंड़ों के मुताबिक 70 सीटों में से 50 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे बनी हुई है, जबकि भाजपा 20 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस खाता खोलते हुए भी नहीं दिख रही. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर आगे बने हुए हैं. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली, अलका लांबा सहित कई दिग्गज पिछड़े हुए दिख रहे हैं. आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘जबरदस्त जीत' सिंह ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘हम शुरुआत से ही कह रहे हैं कि आगामी चुनाव हमारे किए काम के आधार पर लड़ा जाएगा. अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी. आप इंतजार कीजिए और देखिए कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे.'


पीछे चल रहे दिग्गज
- गांधी नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली
- छावनी सीट से एनसीपी उम्मीदवार कमांडो सुरेंद्र
- शाहदरा से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार और विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल
- चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा
- द्वारका सीट से कांग्रेस आदर्श शास्त्री
- बल्लीमारान से कांग्रेस उम्मीदवार हारून यूसुफ 
- पटेल नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा तीर्थ 
- हरिनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा
- रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता
- संगम विहार सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पूनम आजाद
- ओखला से AAP के अमानतुल्लाह खान 


कौन  किसको पछाड़ रहा है?
- चांदनी चौक से कांग्रेस की अल्का लाम्बा के खिलाफ AAP के प्रह्लाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं.

- ओखला से AAP के अमानतुल्लाह खान के खिलाफ BJP के ब्रहम सिंह आगे चल रहे हैं.

- कालकाजी से AAP की आतिशी के खिलाफ BJP धरमबीर सिंह आगे चल रहे हैं.

- कृष्णा नगर से कांग्रेस के डॉ अशोक वालिया के खिलाफ BJP के डॉ अनिल गोयल आगे हैं.

- गांधी नगर से कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ AAP के नवीन चौधरी आगे हैं.

- AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए फतेह सिंह गोकलपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के रंजीत सिंह आगे चल रहे हैं.

- BJP के पूर्व विधायक ओ.पी. बब्बर के पुत्र राजीव बब्बर तिलक नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ अनिल गोयल आगे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं.

- विधानसभा स्पीकर तथा AAP प्रत्याशी रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के संजय गोयल आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली AAP संयोजक तथा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के नरेश गौर पीछे चल रहे हैं.

- कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ बल्लीमारान विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं.

- पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीरथ पटेल नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के राजकुमार आनंद आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली के पूर्व मंत्री तथा AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के शैलेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं.

- कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं.

- दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं, और BJP के सुनील यादव पीछे चल रहे हैं.

- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री तथा AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं, और BJP के रविंदर सिंह नेगी पीछे चल रहे हैं.

- दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के राजेश नामा बंसीवाला आगे चल रहे हैं.

- BJP की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा हरि नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राजकुमारी ढिल्लों आगे चल रही हैं.

- AAP छोड़कर कांग्रेस में लौटीं अल्का लाम्बा चांदनी चौक विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और AAP के प्रह्लाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं.

- AAP नेता आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP के धरमबीर सिंह आगे चल रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

- AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए कपिल मिश्रा मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी पीछे चल रहे हैं.