Ram Mandir Bhoomi Pujan: दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) ने अयोध्या (Ayodhya) में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) को यादगार बनाने के लिये 11 लाख दीप जलाने, लेजर शो करने और पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन के जरिये भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर इस अवसर को यादगार बनाने की योजना बनाई है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने सोमवार को कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों के हृदय में बसते हैं और बीजेपी, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के आंदोलन में अग्रिम मोर्चे पर रही है. यही कारण है कि पार्टी इस अवसर को आने वाली पीढ़ियों के लिये यादगार बनाना चाहती है.
राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया, इस वजह से आडवाणी-जोशी को नहीं भेजा गया न्योता..
उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये बहुत ही गर्व और खुशी का विषय है कि 500 साल के बाद, राम मंदिर का सपना पांच अगस्त को सच होने जा रहा है. हमने भूमि पूजन समारोह को दिल्ली में हर किसी के लिये यादगार बनाने को लेकर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है. ''उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता शहर में मंगलवार को लोगों को 11 लाख दीये बांटेंगे, जो पांच अगस्त की शाम प्रज्ज्वलित किये जाएंगे. इस अवसर पर शहर के प्रमुख स्थानों पर लेजर शो की भी योजना है, लेकिन इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. भूमि पूजन समारोह का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाने के लिये दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाये जा रहे हैं.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद, विधायक, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी इन स्थानों पर उपस्थित रहेंगे. गुप्ता ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के अन्य प्रोटोकॉल का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दिल्ली भाजपा कार्यालय में ‘कवियों की शाम, राम के नाम' शीर्षक से कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं