विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

शिलांग में कर्फ्यू में ढील नहीं, इंटरनेट और मोबाइल पर भी रोक बरकरार

मेघालय की राजधानी शिलांग के हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी रहा, जबकि इंटरनेट व मोबाइल टेलीफोन पर रोक बरकरार है.

शिलांग में कर्फ्यू में ढील नहीं, इंटरनेट और मोबाइल पर भी रोक बरकरार
मेघालय की राजधानी शिलांग के हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी रहा (फाइल फोटो)
  • हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी रहा
  • इंटरनेट व मोबाइल टेलीफोन पर रोक बरकरार है
  • सेना अभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है
नई दिल्ली:

मेघालय की राजधानी शिलांग के हिंसा प्रभावित इलाकों में मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी रहा, जबकि इंटरनेट व मोबाइल टेलीफोन पर रोक बरकरार है. हालांकि, हालात में सुधार दिख रहा है. ईस्ट खासी हिल्स के उपायुक्त पी.एस.दखार ने कहा, "मंगलवार को हमने कर्फ्यू में ढील नहीं देने का निर्णय लिया है, हालांकि इलाके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं.'

शिलांग में फिर भड़की हिंसा : सेना ने किया फ्लैग मार्च, केंद्र ने अतिरिक्त बलों को भेजा

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सेना अभी भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं और 10 अतिरिक्त कंपनियां शिलांग में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की सहायता के लिए आ रही हैं.' दखार ने सोमवार को कहा था कि रात का कर्फ्यू पूरे शिलांग शहर में जारी रहेगा. ऐसा शहर के दूसरे हिस्सों में अशांति फैलने के डर के वजह से किया गया था. अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर रोक है.

मेघायल के सीएम ने कहा - शिलांग की झड़प सांप्रदायिक नहीं

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि सरकार ने उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तेनसांग की अध्यक्षता में सफाईकर्मियों की कॉलोनी के स्थानांतरण के लंबित मामले के स्थायी समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाने का निर्णय लिया है. जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाबी व जनजातीय खासी समुदाय के सदस्यों के बीच हिसा के बाद एक जून को कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था.

शिलांग में कर्फ्यू के बाद भी कई इलाकों में भड़की हिंसा, सेना ने 500 से ज्यादा लोगों को था बचाया

कर्फ्यू में रविवार सुबह आठ बजे से सात घंटे ढील दी गई थी, लेकिन भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव जारी रखा, जिससे सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.


VIDEO: शिलांग में ताजा झड़पों के बाद सेना का फ्लैग मार्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shillong, Curfew In Shillong, Internet Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com