Covid-19 Case Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) के 13,788 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,71,773 हो गई है. जून के बाद एक दिन में कोरोना के नए मामलों की सबसे कम संख्या है. जिनमें से 1,02,11,342 लोगों के संक्रमणमुक्त हो जाने के कारण लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.59 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस 2,08,012 मरीज एक्टिव अवस्था में हैं. जो संक्रमितों की कुल संख्या का 1.97 फीसदी है.
Read Also: किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में कब होगा कोरोना वैक्सीनेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 1,05,71,773 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 145 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,419 हो गई है. कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है.
Read Also: कोरोना की भीषण त्रासदी झेल रहे ब्राजील ने दो वैक्सीनों को आपातकालीन मंजूरी दी
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं