विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में कोरोना का कहर लगातार कम होता हुआ दिख रहा है. नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकडो़ं के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 34,703 नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि पिछले 111 दिन में आए सबसे कम मामले हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 553 लोगों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है.

देश में अब तक 35.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. इसमें पहली और दूसरी डोज दोनों के आंकड़े शामिल हैं. भारत में एक्टिव केस गिरकर 4,64,357 रह गए हैं, जो पिछले 101 दिन में सबसे कम हैं. वहीं, ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2,97,52,294 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 51,864 मरीज ठीक हुए हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 97.17% हो गया है.

देश में कोरोना के मामले भले लगातार कम आ रहे हैं, पर अब भी 77 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा है. 16 राज्यों के 77 ज़िले अब भी चिंता का सबब बने हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com