5 years ago
नई दिल्ली:
India Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,216 नए केस सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले कम हैं. एक दिन पहले कोरोना के दैनिक संक्रमण के 9,765 मामले सामने आए हैं. साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में रिकवरी रेट 98.35 फीसद पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब तक कुल 3,40,45,666 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.80% है. वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.84% है जो कि पिछले 19 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे है. साथ ही देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है.