- कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
- कहा- सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल बदला लेने के लिए हो रहा है
- चिदंबरम की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल 'व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों' के तौर पर कर रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एजेंसी के अतिथि गृह में रात गुजारी. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "भारत ने पिछले दो दिन में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की दिन दिहाड़े हत्या होते देखी."
ED के सामने पेश हुए राज ठाकरे, दफ्तर के बाहर लगी धारा-144, मिला चचेरे भाई उद्धव ठाकरे का साथ
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया , लेकिन एक वरिष्ठ नेता को किसी कानूनी आधार के बिना गिरफ्तार कर लिया गया. सुरजेवाला ने कहा, "सरकार सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल सत्तारूढ़ पार्टी और देश में शासन करने वालों के लिए व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों के तौर पर कर रही है."
कश्मीर पर अब ईरान के शीर्ष नेता खमैनी का आया बयान- हमें मुस्लिमों की चिंता, भारत से उम्मीद हैं...
उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा, :एक अनुभवी नेता को उस महिला के बयान पर गिरफ्तार किया गया जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है." सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि देश में हरेक को चुप कराने के लिए वरिष्ठ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.
VIDEO: चिदंबरम के समर्थन में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं