- पूर्वोत्तर राज्यों में CAB का पुरजोर विरोध
- गुवाहाटी में लोगों ने किया कर्फ्यू का उल्लंघन
- सेना ने गुवाहाटी की सड़कों पर किया फ्लैग मार्च
असम में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने गुरुवार सुबह कर्फ्यू का उल्लंघन किया. साथ ही राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और इस दौरान सेना ने फ्लैग मार्च भी किया. 'कैब' (CAB) के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद गुवाहाटी में बुधवार रात अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था. चार स्थानों पर सेना के जवानों को तैनात किया गया है, जबकि बुधवार को त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात भी किया गया था. पूर्वोत्तर में असम और त्रिपुरा में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है.
अखिल असम छात्र संगठन (आसू) ने गुवाहाटी में सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. वहीं, कृषक मुक्ति संग्राम समिति ने लोगों से अपील की है कि वह सड़कों पर उतरें और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें. बुधवार रात कर्फ्यू के बावजूद लोग सड़कों पर निकल आए थे. सेना ने शहर में बृहस्पतिवार सुबह फ्लैग मार्च निकला. भारी संख्या में नाकेबंदी के बाद असम के कई शहरों में सड़कों पर वाहन फंसे हुए हैं. पांच-छह वाहनों में आग भी लगा दी गई. राज्य के कई हिस्सों में भाजपा और असम गण परिषद (अगप) के नेताओं के घर पर भी हमले हुए.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी पहली याचिका
असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा, 'अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा रहेगा. हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और अब तक स्थिति नियंत्रण में है.' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक अधिकारी ने बताया कि डिब्रूगढ़, साद्या और तेजपुर के कार्यालयों पर हमले हुए हैं. तेजपुर में भाजपा कार्यालय पर भी हमले हुए.
डिब्रूगढ़ में बुधवार देर रात अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया क्योंकि यहां प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर को निशाना बनाया था.
असम में बुधवार को हजारों लोग कैब का विरोध करने के लिए सड़कों पर निकल आए थे और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई. असम में इस तरह के हिंसक प्रदर्शनों ने वह समय याद दिला दिया, जब लगातार छह साल तक यहां छात्रों का हिंसक आंदोलन चला था. असम समझौते के बाद वह स्थिति शांत हुई थी. लोकसभा में इस विधेयक के पेश होने के बाद से ही असम में प्रदर्शन और हिंसा की खबरें आने लगी थीं. बताते चलें कि नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया है. इससे पहले यह विधेयक सोमवार को लोकसभा में पारित हो चुका है. इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है.
Video: हम चाहते हैं कि हालात बदले, वहां शांति हो: कपिल सिब्बल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं