कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के कारण गोवा को आजाद करवाने में देरी नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह "इतिहास को विकृत करने का एक हताश प्रयास" था. उन्होंने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री ने गोवा को मुक्त करने के लिए सही समय पर हस्तक्षेप किया था. पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में चुने गए किसी भी कांग्रेस विधायक को इस बार गोवा में भाजपा अपनी तरफ नहीं ला सकेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार "हमारा घर में अच्छी सुरक्षा है, हालांकि "चोर" अभी भी बाहर है लेकिन जनता "उसे सबक सिखाएगी".
उन्होंने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ, मतदाताओं के लिए यह स्पष्ट होता जा रहा है कि उन्हें भाजपा या कांग्रेस में से चयन करना है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जैसी "छोटी पार्टियों" गैर-भाजपा वोट को विभाजित करने में जुटी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर आरोप..." वोट के लिए जनरल रावत के 'कट आउट' का किया इस्तेमाल "
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की हालिया आलोचना कि नेहरू के कारण गोवा की आजादी में देरी हुई, इसके बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा कि यह "इतिहास को विकृत करने और फिर से लिखने का एक और हताश प्रयास है".
चिदंबरम ने कहा, "मोदी और शाह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के विश्व के इतिहास को नहीं जानते हैं. वे आजादी के बाद के भारत के इतिहास को नहीं जानते हैं, खासकर 1947-1960 के बारे में. वे नहीं जानते कि जवाहरलाल नेहरू ने कितनी अकलमंदी से भारत को उस स्थिति में पहुंचाया जहां भारत शांति का चैंपियन और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का स्वीकृत नेता बन गया."
सोनिया गांधी ने कई सालों से नहीं भरा है अपने घर व अन्य प्रॉपर्टी का किराया, RTI में हुआ खुलासा
उन्होंने कहा कि नेहरू ने गोवा को आजाद कराने के लिए सही समय पर हस्तक्षेप किया और यही वजह है कि उस समय सैन्य कार्रवाई के खिलाफ एक भी आवाज नहीं उठी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं