जातीय जनगणना के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार सहित 10 दलों के नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी 10 पार्टियों के 11 नेता आज पीएम मोदी से मिलने गए थे. बिहार के नेता इस पर एक राय हैं. सब लोगों ने जाति आधारित जनगणना के पक्ष में अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने सभी की बातों को ध्यान से सुना. उम्मीद है वह फैसला लेंगे. हमारी मांग को उन्होंने सुना है, इस पर मना नहीं किया है.
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई काम राष्ट्रहित में है और बिहार की 10 पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट हैं. इससे देश के गरीब या यूं कहें अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ होगा. मंडल कमीशन से पहले तो पता ही नहीं था कि देश में कितनी जातियां हैं. उसी के बाद पता चला कि देश में हजारों जातियां हैं. जब इस देश में जानवरों की गिनती होती है, पेड़ों की होती है तो इंसानों की भी होनी चाहिए. हम ये जानना चाहते हैं जातीय जनगणना क्यों नहीं होनी चाहिए. अगर सरकार के पास स्पष्ट आंकड़ा ही नहीं है तो कल्याणकारी योजनाएं कैसे सही तरीके से लागू होंगी. तेजस्वी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने उनके पक्ष को सुना है. उन्होंने नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया कि वह उनकी मांग को लेकर पीएम मोदी तक पहुंचे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जातीय जनगणना सिर्फ बिहार की सोच नहीं, पूरे देश में ऐसा ही है
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने से पहले भी जातिगत जनगणना को लेकर अपनी बात दोहराई थी और कहा था कि एक बार तो कम से कम जातियों की जनगणना होनी ही चाहिए. नीतीश कुमार ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह हो जाए तो इससे अच्छी सोच नहीं होगी. यह सिर्फ बिहार की सोच नहीं है, बल्कि पूरे देश में ही ऐसा है. इसलिए कम से कम एक बार जातिगत जनगणना होनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ मिलकर सभी अपनी बात रखेंगे.
सुशील मोदी ने कहा कि पहले भी जातीय सर्वेक्षण कराया तो उसमें त्रुटियां पाई गईं
बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2011 में भाजपा के गोपीनाथ मुंडे ने जातीय जनगणना के पक्ष में संसद में पार्टी का पक्ष रखा था. उस समय केंद्र सरकार के निर्देश पर ग्रामीण विकास और शहरी विकास मंत्रालयों ने जब सामाजिक, आर्थिक, जातीय सर्वेक्षण कराया, तब उसमें करोड़ों त्रुटियां पाई गईं. जातियों की संख्या लाखों में पहुंच गई. भारी गड़बड़ियों के कारण उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई. वह सेंसस या जनगणना का हिस्सा नहीं था.
जब तक बीमारी पता नहीं चलेगी, इलाज कैसे कर पाएंगे : तेजस्वी यादव
बता दें कि राजद नेता व बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर कई दिनों से मुखर हैं. आज जातिगत जनगणना की मांग को लेकर पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात से पहले रविवार को तेजस्वी यादव का एक बार फिर बयान आया था. उन्होंने कहा कि जब तक बीमारी का पता नहीं चलेगा, उसका सही इलाज कैसे कर पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं