विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2019

कश्मीर को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने जताई चिंता, कहा- अनुच्छेद 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की थी. मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं.

कश्मीर को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने जताई चिंता, कहा- अनुच्छेद 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया
उर्मिला मातोंडकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है
नांदेड़:

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने पर केंद्र पर निशाना साधा है.  उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं. कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मातोंडकर ने यहां पत्रकारों से कहा, 'सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है. यह अमानवीय तरीके से किया गया. गौरतलब है कि मातोंडकर चुनाव हार गयी थीं. उन्होंने कहा, 'मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं. दोनों को डायबीटिज है, हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है. आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं. हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं.' 

जम्मू कश्मीर में 'नजरबंदी और लगातार प्रतिबंधों' पर अमेरिका ने जताई चिंता, आया यह बयान

बता दें कि केंद्र सरकार ने इसी महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता को खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था. राज्य के विशेष दर्जा के खत्म का मतलब था कि वहां के लोग संपत्ति, सरकारी नौकरियों और कॉलेज की सीटों पर विशेष अधिकार खो देंगे और उन्हें भी वैसा ही अधिकार होगा जैसा देश के दूसरे राज्यों के लोगों का. बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से सरकार घाटी के हालात पर लगातार नजर बनाई हुई है. कश्मीर में धीरे-धीरे अब हालात भी सामान्य हो रहे हैं. स्कूल खोल दिए गए हैं, हालांकि छात्र अभी ज्यादा संख्या में स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं. वहीं इंटरनेट पर अभी भी रोक लगी हुई है. 

श्रीनगर में 12-14 अक्टूबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट टली, नई तारीखों का ऐलान जल्द

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की थी. मोहसिन एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं. उर्मिला की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urmila Matondakar, Urmila Matondakar On 370, Urmila Matondakar On Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com