भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे के 'राजनीति के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल' वाले बयान पर सोमवार को पलटवार किया. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा, 'शिवसेना की सेलेक्टिव मेमोरी है. शिवसेना का तब जन्म भी नहीं हुआ था, उस वक्त मुंबई नगर निकाय में भाजपा के सदस्य थे. इतना ही नहीं, साल 1984 के लोकसभा चुनाव में उनके पार्टी के उम्मीदवार ने बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था.
रविवार को शिवसेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना ने सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ 25 साल 'बर्बाद' किए. उन्होंने कहा था, 'शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था क्योंकि वह हिंदुत्व के लिए सत्ता चाहती थी. शिवसेना ने कभी भी सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल नहीं किया. शिवसेना ने बीजेपी को छोड़ा है, हिंदुत्व को नहीं. मेरा मानना है कि बीजेपी का अवसरवादी हिंदुत्व केवल सत्ता के लिए है.'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
25 साल बीजेपी के साथ बर्बाद किए, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे बोले-अमित शाह की चुनौती कबूल
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार का भाषण मुख्यमंत्री ने दिया है मुझे लगता है कि हालही हुए नगर पंचायत और निकाय चुनाव में उनकी पार्टी चौथे नम्बर पर जाने पर वो आहत हैं उसका गुस्सा बीजेपी पर निकाल रहे हैं.
उन्होंने कहा, रामजन्मभूमि आंदोलन में आप कहां थे? वहां लाठी और गोली खाने वाले हम थे. आज मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.
CM उद्धव की पत्नी को 'मराठी राबड़ी देवी' कहने पर BJP नेता के खिलाफ केस, हो सकती है गिरफ्तारी
साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना का हिन्दुत्व घोषणा का हिन्दुत्व है. कागजों पर है. औरंगाबाद बाद का नाम आजतक बदल नहीं पाए. भाजपा ने तो इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिखाया.
"बीजेपी के साथ 25 साल बर्बाद, शिवसेना ने हिंदुत्व को नहीं बीजेपी को छोड़ा": उद्धव ठाकरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं