केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ई-सिगरेट को पूरी तरह से बैन करने का कैबिनेट ने फैसला लिया है. उधर मैला ढोने और सीवर सफाई के तरीकों पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने सरकार से कहा कि लोग रोज मर रहे हैं. वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दूसरे अनौपचारिक बैठक के दौरान कश्मीर मुद्दा प्रमुख विषय में नहीं होगी. दूसरी ओर अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के 44 प्रभावशाली सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अनुरोध किया है कि अमेरिका और भारत के बीच होने वाले संभावित व्यापार समझौते के हिस्से के रूप में अहम जनरलाइज़्ड सिस्टम प्रेफरेंस या GSP व्यापार कार्यक्रम के अंतर्गत भारत का लाभदायक विकासशील देश का दर्जा बहाल किया जाए. इसके अलावा भारतीय सेना ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के BAT कमांडो के साथ-साथ आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दिख रहे हैं.
1. सरकार ने लगाया ई सिगरेट पर बैन, कैबिनेट बैठक के बाद लिया फैसला
वित्त मंत्री ने कहा कि यह समाज में एक नई समस्या को जन्म दे रहा है और बच्चे इससे अपना रहे हैं. निर्मला सीतारमण ने कहा कि ई-सिगरेट को बनाना, आयात/निर्यात, बिक्री, वितरण, स्टोर करना और विज्ञापन करना सब पर प्रतिबंध होगा. वित्त मंत्री ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि 'ई-सिगरेट ऑर्डिनेंस 2019' को मंत्रियों के समूह ने कुछ समय पहले ही इस पर विमर्श किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. मैला ढोने और सीवर सफाई के तरीकों पर SC की सरकार को फटकार
कोर्ट ने कहा कि आजादी को 70 साल बीत चुके हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में अभी भी जातिगत भेदभाव जारी है और सरकारें उनके लिए विफल रही हैं. SC ने अटॉर्नी जनरल से अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों का एक नोट जमा करने को कहा.
3. PM मोदी और शी चिनफिंग की मुलाकात पर चीन का बयान, कहा- कश्मीर नहीं होगा बातचीत का मुख्य विषय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने बीजिंग में संवाददाताओं से कहा, ''मैं यह ठीक से नहीं कह सकता कि कश्मीर मुद्दा उनके एजेंडे में हो, क्योंकि यह एक अनौपचारिक बैठक होगी. मुझे लगता है कि हमें नेताओं पर छोड़ना चाहिए कि वह किन मुद्दों पर बात करना पसंद करते हैं.''
4. अमेरिका के 44 सांसदों ने की डोनाल्ड ट्रंप से अपील- भारत का तरजीही व्यापार दर्जा वापस दें

GSP अमेरिका का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा व्यापार प्राथमिकता कार्यक्रम है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिध रॉबर्ट लाइटाइज़र को लिखे खत में संसद सदस्यों ने सुझाव दिया है कि 'अर्ली हारवेस्ट' रुख अपनाने से लाभ मिलेगा.
5. PoK से भारत में घुसपैठ करते BAT कमांडो और आतंकियों को सेना ने किया ढेर, VIDEO आया सामने
सेना से मिली जानकारी के अनुसार इनको घुसपैठ कराने के लिये 11 और 12 सितम्बर को पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार गोलीबारी हुई थी. पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर सिविल इलाकों को निशाना बनाया ताकि इनको गोलीबारी के बीच भारतीय सेना का ध्यान भटका कर घुसपैठ कराया जा सके. भारतीय सेना ने घुसपैठ की उन कोशिशों को बाद में नाकाम कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं