विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2020

'नीतीश राज में हुए सिर्फ घोटाले, सरकार बनी तो जांच करवाकर भेजूंगा जेल', बोले चिराग पासवान 

चिराग ने अपने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को भी दोहराया और लोगों से अगले 20 दिन इसके लिए जुटने की अपील की.

'नीतीश राज में हुए सिर्फ घोटाले, सरकार बनी तो जांच करवाकर भेजूंगा जेल', बोले चिराग पासवान 
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश राज में हुए भ्रष्टाचार पर हमला बोला है.
पटना:

पिता रामविलास पासवान के श्राद्ध कर्म से निपटने के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं. आज (गुरुवार, 22 अक्टूबर) उन्होंने सुबह-सुबह ताबड़तोड़ तीन ट्वीट किए और राज्य के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जी की शासनकाल में पिछले पांच साल में सिर्फ घोटाले हुए हैं. उन्होंने लिखा कि अगर उनकी सरकार बनी तो तुरंत इसकी जांच कराएंगे और घोटाले में दोषी पाए गए लोगों को जेल भेजवाएंगे. इसके साथ ही चिराग ने अपने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को दोहराया.

चिराग ने लिखा, "विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है.. पिछले 5 साल में आदरणीय @NitishKumar जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं.. चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जाँच करवाऊंगा और दोषीयो को जेल भेजूँगा..."

चिराग ने दूसरे ट्वीट में लिखा, "आप सभी के आशीर्वाद से बिहार को फ़र्स्ट बनाने के लिए निकल पड़ा हूँ। कई सारे नए साथी #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ जुड़ कर युवा बिहार नया बिहार के लिए अपना पसीना बहा रहे है.. आप सभी से अपील है की आने वाले 20 दिन सिर्फ़ बिहार में बदलाव के लिए कार्य करें ताकि हम सभी अपने बेहतर कल को..."

बता दें कि चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के लिए दोहरी मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं. पहली तो एनडीए से निकलकर जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर रखे हैं, दूसरा अब उनके शासनकाल को भ्रष्टकाल बताकर जांच की बात कर रहे हैं. दो दिन पहले ही जब नीतीश कुमार उनके घर पर रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे थे तो चिराग ने उनके पैर छुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BiharAssemblyElections2020, Bihar Elections 2020, Chirag Paswan, Nitish Kumar, Saat Nishchay, Scam In Bihar, Nal Jal Yojana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com