मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Drugs Case) में नया ट्विस्ट सामने आया है. बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के खिलाफ केस में पंच बनाए गए प्रभाकर सेल ने एक हलफनामा देकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पंच प्रभाकर ने एनसीबी के जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े और दूसरे गवाह केपी गोसावी के खिलाफ बड़े आरोप लगाए हैं. आरोप लगाने वाला प्रभाकर खुद को केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बता रहा है. केपी गोसावी वही शख्स है जिसकी तस्वीर आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी. वह प्राइवेट डिटेक्टर है.
प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि उसने केपी गोसावी और सैम को 25 करोड़ रुपये की बात करते सुना था और 18 करोड़ रुपये में बात बन गई, ऐसा कहते सुना है. प्रभाकर का दावा है कि गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 में से 8 करोड़ रुपये NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रभाकर ने यह भी दावा किया है कि क्रूज पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी के साथ केपी गोसावी और सैम को नीले रंग की मर्सिडीज कार में एकसाथ करीब 15 मिनट तक बात करते देखा था. प्रभाकर ने कहा कि उसके बाद गोसावी ने उसे फोन किया था और बतौर पंच बनने को कहा था. उसने बताया है कि NCB ने उससे 10 सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे.
''शाहरुख खान अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे''
प्रभाकर ने यह भी दावा किया है कि उसने 50 लाख नकदी से भरे 2 बैग गोसावी को दिए हैं. प्रभाकर सेल ने दावा किया कि 1 अक्टूबर को रात 9 बजकर 45 मिनट पर गोसावी ने फोन कर 2 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे तक तैयार होने और एक स्थान पर आने को कहा था. उसने यह भी दावा किया कि गोसावी ने उसे कुछ फोटोग्राफ दी थीं और ग्रीन गेट पर उन लोगों की पहचान करने को कहा था, जो फोटो में हैं.
उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े ने मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा है कि वह इसका 'करारा जवाब' देंगे. एजेंसी के सूत्रों ने दावों को "निराधार" बताया है, और यह सवाल किया कि अगर पैसे लिए गया होता तो , "कोई जेल में क्यों होता?"
नवाब मलिक ने NCB पर फिर साधा निशाना, बोले- 'शाहरुख के घर पब्लिसिटी और डर पैदा करने गए'
एक सूत्र ने आरोप लगाया कि "सिर्फ (एजेंसी की) छवि खराब करने के लिए" ऐसे दावे किए जा रहे हैं. एक अन्य सूत्र ने कहा, "NCB कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वहां इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ."
ऑफ द रिकॉर्ड, अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि वे 2 अक्टूबर से पहले प्रभाकर सेल से कभी नहीं मिले और उन्हें "इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह कौन है?" एक सूत्र ने कहा, "इस हलफनामे को एनडीपीएस कोर्ट में ले जाया जाएगा और हम वहां अपना जवाब देंगे."
VIDEO: Prime Time With Ravish Kumar: Aryan Khan की जमानत और कानून के सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं