मुंबई:
लोकपाल बिल पर सरकार द्वारा बनाए गए रोडमैप के बीच समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि सरकार अपने रास्ते चले और वह अब अपने रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि वह 27, 28 और 29 तारीख को अनशन करेंगे। अन्ना हज़ारे ने सरकार पर हमला बोलते हुए 30 दिसंबर से तीन दिन के जेल भरो आंदोलन की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये अनशन जनता की आवाज़ है। हजारे ने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकपाल पर सरकार के इरादे अब भी स्पष्ट नहीं हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सरकार, Anna Hazare