विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2019

गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी विधायक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, डाक से भेजा गया खत

मध्य प्रदेश के गंजबसौदा से बीजेपी विधायक लीला जैन (Leena Jain) को जान से मारने की धमकी मिली है. बीजेपी विधायक लीला जैन के साथ-साथ गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.

गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी विधायक को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  डाक से भेजा गया खत
अमित शाह और बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी
  • अमित शाह को जान से मारने की धमकी
  • बीजेपी विधायक लीला जैन को भी मिली धमकी
  • डाक के द्वारा भेजा गया खत
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के गंजबसौदा से बीजेपी विधायक लीला जैन (Leena Jain) को जान से मारने की धमकी मिली है. बीजेपी विधायक लीला जैन के साथ-साथ गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  (Amit Shah)  को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. बता दें कि बीजेपी विधायक लीला जैन (Leena Jain) को डाक के द्वारा एक पत्र मिला, जिसमें उन्हें और अमित शाह (Amit Shah) के साथ-साथ स्थानीय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि धमकी को देखते हुए इलाके में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है. बम निरोधक दस्ते के भी बुलाया गया है.

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, 500 रुपए के नोट पर मलयालम में लिखा- तुम्हारा गला...


गंजबसौदा की बीजेपी विधायक लीला जैन (Leena Jain) और अमित शाह (Amit Shah) को मिली धमकी के बाद पुलिस काफी मुस्तैद है और मामले की पड़ताल में भी लगी है. बता दें कि इससे पहले पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. पीएम मोदी को यह धमकी 500 रुपए के नोट पर लिखकर दी गई थी. 

बिहार: चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के मामले पर विपक्ष ने की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग

बता दें कि त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर देवासओम ऑफिस को एक लिफाफा मिला था. इस लिफाफे में एक पांच सौ रुपये का नोट था. नोट पर धमकी लिखी थी, 'पीएम मोदी को मार दिया जायेगा, उनका गला काट दिया जायेगा.' पीएम मोदी को मारने की धमकी मलयालम भाषा में लिखी हुई थी. इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो में हड़कंप मच गया था. 

VIDEO: भारत को तोड़ने की बात करने वालों को मिलेगा जवाब - अमित शाह

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Leena Jain, Threat To Amit Shah, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com