भारत से आठ सदस्यों की मल्टी एजेंसी टीम, भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी को वापस लाने के लिए इस समय डोमिनिका में है. चौकसी डोमिनिका की जेल में है. उसने कथित तौर पर एंटीगा से भागने का प्रयास किया था और उसे डोमिनिका में अरेस्ट किया गया था. चौकसी 2018 से एंटीगा में रह रहा था. यह टीम 28 मई को छोटे से द्वीप राष्ट्र पहुंची थी और बुधवार को मेहुल चौकसी मामले की सुनवाई के दौरान मौजूद रहकर डोमिनिकन सरकारी वकील की मदद करेगी.
डोमिनिका पुलिस हिरासत में नजर आए मेहुल चौकसी, नई तस्वीर आई सामने
सूत्र बताते हैं कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह टीम, PNB लोन धोखाधड़ी मामले में वांटेड, मेहुल चौकसी को भारत वापस ला सकती है.इस आठ सदस्यों वाली इस टीम ने प्राइवेट जेट के जरिये कतर से डोमिनिका के लिए उड़ान भरी थी. इसी जेट से चौकसी को भारत लाए जाने की संभावना है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
PNB धोखाधड़ी केस: मेहुल चौकसी का फ्लैट, आभूषण और मर्सिडीज बेंज सहित करोड़ों की संपत्ति कुर्क
शारदा राउत भी डोमिनिका पहुंचीं टीम का हिस्सा हैं सूत्रों के अनुसार, चौकसी को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद औपचारिक तौर पर अरेस्ट किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो-दो सदस्य 'मिशन चौकसी' के लिए डोमिनिका पहुंची टीम का हिस्सा है. बैकिंग फ्रॉड मामलों में सीबीआई चीफ शारदा राउत, इस टीम की प्रमुख मेंबर है. राउत ने ही पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच की अगुवाई की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं