Mehul Choksi Missing In Antigua: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बरबुडा से भी लापता हो गया है. चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और मुझे इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.
‘रॉयल पुलिस फोर्स' ने बताया कि चोकसी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके, बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है. उसने बताया कि चोकसी को रविवार को आखिरी बार उसकी कार में देखा गया था। कार तो पुलिस ने बरामद कर ली है लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
मेहुल चौकसी के एंटीगुआ से लापता होने की खबर मिलने के बाद सीबीआई भी हरकत में आई है. सीबीआई अभी ये पता लगा रही है कि मेहुल चौकसी के एंटीगुआ से लापता होने की खबर सही है या नही, सीबीआई ने एंटीगुआ एम्बेसी से सम्पर्क साधकर इसकी सच्चाई पता लगा रही है. अगर रिपोर्ट सही पाई जाती है तो सीबीआई डिप्लोमेटिक चैनल और इंटरपोल के जरिए मेहुल चौकसी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करेगी.
Read Also: मेहुल चोकसी का फ्लैट, आभूषण और मर्सिडीज बेंज सहित करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Fugitive diamantaire Mehul Choksi has gone missing. His family members are worried & anxious, and they had called me to discuss. Antigua Police is investigating: Choksi's lawyer, advocate Vijay Aggarwal to ANI
— ANI (@ANI) May 24, 2021
(File photo) pic.twitter.com/TKEnGCBqt0
एंटीगुआ के मीडिया के अनुसार पुलिस ने मेहुल चोकसी की तलाश के लिए एक तलाशी अभियान की शुरुआत की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोकसी आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए देर शाम अपने घर से निकला था और उसके बाद उसे नहीं देखा गया. स्थानीय मीडिया के अनुसार कल रात उनकी गाड़ी को जॉली हार्बर में तलाशा गया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
Read Also: नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की 1350 करोड़ रुपये कीमत की ज्वैलरी भारत वापस लाई गई
बताते चलें कि मेहुल चोकसी पीएनबी के साथ लोन में धोखाधड़ी का आरोपी हैं. CBI जांच शुरू होने से पहले वह 2018 में भारत से भाग गया था. चोकसी, नीरव मोदी का मामा है. नीरव भी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस कथित धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं