विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2015

मक्का की ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने की घटना में दो भारतीयों की मौत

Also Read in
मक्का की ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने की घटना में दो भारतीयों की मौत
नई दिल्‍ली: मक्का में ग्रैंड मस्जिद में निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन के गिरने की घटना में मारे गए 100 से अधिक लोगों में दो भारतीय भी शामिल हैं। इसमें 15 भारतीय घायल भी हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के भारतीय अधिकारी मौके पर हैं और सूचना तथा सहायता मुहैया कराने के लिए उन्होंने 24 घंटे की एक हेल्पलाइन शुरू की है।

स्वरूप ने बताया कि भारतीय अधिकारी रात भर स्थिति पर नजर रखते रहे।

उन्होंने कहा 'बहुत दुख के साथ हमें सूचित किया गया कि इस हादसे में दो भारतीयों की जान चली गई।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 'हमें खबरें मिली हैं कि 15 भारतीय घायल हुए हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। इनमें 11 भारतीय भारतीय हज समिति के और चार निजी टूर ऑपरेटरों से हैं।' मक्का में सालाना हज से कुछ दिन पहले, ग्रैंड मस्जिद में निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन कल गिर गई, जिससे 100 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि विशाल क्रेन का एक हिस्सा तूफानी हवाओं और भारी बारिश की वजह से गिर गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मक्‍का, ग्रैंड मस्जिद, क्रेन गिरी, भारतीयों की मौत, विकास स्‍वरूप, Mecca, Mecca Grand Mosque, Mecca Mosque Accident, Mecca Crane Crash, Indians Died, Vikas Swaroop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com