विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

2-जी : गवाह ने बताया जान को खतरा, एक हिरासत में

राजा तथा अन्य पर 2-जी में संलिप्त होने का आरोप लगाने वाले एक महत्वपूर्ण गवाह ने बताया है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
New Delhi: पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा तथा अन्य पर 2-जी मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाने वाले एक महत्वपूर्ण गवाह ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। राजा के पूर्व सहयोगी असेरवर्थम आचारी ने विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी को बताया कि जो व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा है वह अदालत कक्ष में मौजूद था लेकिन अपने पकड़े जाने की आशंका से भाग गया। आचारी ने जैसे ही खुद को मिल रही धमकी के बारे में अदालत को बताया अदालत कक्ष के बाहर बैठे पुलिसकर्मी हरकत में आ गए और भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने तब इस व्यक्ति को अदालत के समक्ष पेश किया जिसने उससे अदालत कक्ष में मौजूदगी के बारे में सवाल किए। उसे देखकर आचारी ने न्यायाधीश को बताया कि वह इस व्यक्ति से पहले कभी नहीं मिले लेकिन उनके पीएसओ ने सुबह उन्हें बताया कि यह वही व्यक्ति है जो पूर्व में उनसे मिलने उनके घर आया था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई। उसने कहा कि वह मामले में कुछ आरोपियों के लिए भोजन और पानी लेकर आता है लेकिन अदालत इससे संतुष्ट नहीं हुई और उसे पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया ताकि सच सामने आ सके।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2-जी केस, गवाह, जान से मारने की धमकी, एक गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com