बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और उनकी पिता लेखक सलीम खान (Salim Khan) को हाल ही धमकी भरा पत्र मिला है. जिसमें दोनों को अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सलमान खान और सलीम खान सहित कई लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से पूछताछ की गई है. इस बीच सलमान खान ने मिल रही इस धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अभिनेता खाना परोसते दिखाई दे रहे हैं. इन दिनों सलमान खान हैदराबाद में हैं. यह तस्वीर हैदराबाद की ही है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद में वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. सलमान खान की तस्वीर शेयर करते हुए विरल भियानी ने दावा किया है कि सलमान खान ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोटोग्राफर के अनुसार सलमान खान और सलीम खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं. वहीं अभिनेता को धमकी देने वाले की तलाश करने के लिए मुंबई पुलिस की ओर से 10 टीम का गठन भी किया गया है. जिसमें लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी शामिल है. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा का बढ़ा दिया है.
इस संबंध में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस ने अपने बयान में बताया कि, 'सलमान खान के पिता सलीम खान के सिक्योरिटी स्टाफ को बेंच पर यह पत्र मिला. सलीम खान उसी रास्ते हर रोज अपने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सुबह की सैर करने जाते हैं. हालांकि उस स्थान पर वह बहुत कम बार ही आराम करने के लिए रुकते हैं. वहीं बेंच पर यह पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. सिक्योरिटी स्टाफ ने यह चिट्ठी सलीम खान को दी'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं