बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. इस पत्र में अभिनेता के पिता सलीम खान का भी नाम शामिल है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर अभिनेता के फैंस यह कह सकते हैं कि सलमान खान ऐसी धमकी से डरने वालों में से नहीं हैं. धमकी भरे पत्र की खबरों के बीच सलमान खान को फ्लाइट में सफर करने के लिए घर बाहर निकलते देखा गया है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. मुंबई पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं. वीडियो में उन्हें ब्लू कलर की कार से उतरते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान सलमान खान ने ओपन शर्ट के साथ टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है और सिर पर कैप भी डाली हुई है. वीडियो में सलमान खान के आस-पास मुंबई पुलिस के सिपाही दिख रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर दबंग खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है. सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है. इस संबंध में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मुंबई पुलिस ने अपने बयान में बताया कि, 'सलमान खान के पिता सलीम खान के सिक्योरिटी स्टाफ को बेंच पर यह पत्र मिला. सलीम खान उसी रास्ते हर रोज अपने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सुबह की सैर करने जाते हैं. हालांकि उस स्थान पर वह बहुत कम बार ही आराम करने के लिए रुकते हैं. वहीं बेंच पर यह पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. सिक्योरिटी स्टाफ ने यह चिट्ठी सलीम खान को दी'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं