विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2016

बोर्ड एग्जाम निपटाए, चिड़ियाघर पहुंचा, सेल्फी की कोशिश की, पहाड़ी से गिरा और...

बोर्ड एग्जाम निपटाए, चिड़ियाघर पहुंचा, सेल्फी की कोशिश की, पहाड़ी से गिरा और...
मंजीत ने 5 अप्रैल को ही अपने एग्जाम पूरे किए थे...
हैदराबाद: मंगलवार को एक दुखद मामले में एक स्कूली छात्र में मौत हो गई। दरअसल 16 साल का 10वीं क्लास का यह बच्चा हैदराबाद में सेल्फी लेते वक्त कथित तौर पर गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सोमवार को ही मंजीत चौधरी नामक इस छात्र ने 10वीं की आखिरीर परीक्षा दी थी। वह अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ चिड़ियाघर घूमने आया था जहां कथित तौर पर यह हादसा हुआ।

बटरफ्लाई पार्क के पास एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर मंजीत ने सेल्फी लेने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि वह इस पहाड़ी से स्लिप हो गया और पानी में गिर पड़ा। संभवत: उसका सिर पत्थर से जा टकराया। मंजीत को जब हॉस्पिटल ले जाया गया तब वह बेहोश था। पुलिस अधिकारी हरीश कौशिक के मुताबिक,  उसे बमुश्किल ही कोई बाहरी चोट लगी थी। ओस्मानिय हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

मंजीत के पिता बिहार से यहां 10 साल पहले आ बसे थे और रेहड़ी पर सामान बेचा करते थे। चिड़ियाघर अथॉरिटीज़ ने इस बात से इंकार किया है कि वह किसी नंगी तार से छू गया होगा। पुलिस ने 'संदिग्ध मौत' का मामला दर्ज किया है।

हैदराबाद के इस चिड़ियाघर में 73 सिक्यॉरिटी गार्ड हैं और यह 400 एकड़ तक फैला है। पिछले साल 19 साल के एक मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मैकेनिक की यहां खतरनाक जानवरों के पिंजरों के साथ तस्वीरें सामने आई थीं।

जनवरी में मुंबई पुलिस ने 16 नो-सेल्फी जोन की सूची बनाई थी। पुलिस ने यह कदम सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में डूब रही एक लड़की को बचाने गए एक युवक की मौत के बाद तैयार की थी। हालांकि लड़की की भी मौत हो गई थी जबकि उसके दो साथियों को डूबने से बचा लिया गया था।

ऐसे ही एक हादसे में चेन्नई में 16 साल का एक छात्र मर गया जब वह तेज गति से आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, पिछले साल दुनिया भर में सेल्फी के चक्कर में हुई मौतों में आधे मामले भारत के थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manjeet Chowdhary, मंजीत चौधरी, सेल्फी, Selfie, Hyderabad, हैदराबाद, Selfie At Zoo, Hyderabad Zoo, हैदराबाद चिड़ियाघर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com